Homeदेशबीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने लगाए कांग्रेस पर आरोप ,खड़गे को दिया करारा...

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने लगाए कांग्रेस पर आरोप ,खड़गे को दिया करारा जवाब!

Published on

न्यूज डेस्क
नेहरू मेमोरियल के नाम पर चल रहे विवाद पर बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खडगे को जवाब दिया है । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार की विरासत को बचाने के लिए अन्य सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की विरासत को मिटाने का काम किया है।

खड़गे के ट्वीट पर एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट के जरिए रिप्लाई करते हुए नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का रवैया राजनीतिक अपच का उत्कृष्ट उदाहरण है कि वह एक साधारण तथ्य को स्वीकार करने में असमर्थ है कि एक वंश से परे हटकर भी ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हमारे देश की सेवा की है और देश का निर्माण किया है। पीएम संग्रहालय राजनीति से परे एक प्रयास है और कांग्रेस के पास इस प्रयास को समझने के लिए विजन का अभाव है।

पीएम संग्रहालय के मुद्दे पर खड़गे के रवैये को विडंबनापूर्ण बताते हुए नड्डा ने आगे कहा कि, उनकी पार्टी का एकमात्र योगदान पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की विरासत को मिटाना रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल एक परिवार की विरासत बची रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने खड़गे को कांग्रेस की लगातार हार की याद दिलाते हुए यह भी कहा कि, पीएम संग्रहालय में हर पीएम को सम्मान मिला है। पंडित नेहरू से संबंधित सेक्शन में बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि, इसके विपरीत, इसकी प्रतिष्ठा बढ़ा दी गई है। एक ऐसी पार्टी के लिए जिसने भारत पर 50 से अधिक वर्षों तक शासन किया, उनकी तुच्छता वास्तव में दुखद है। यह भी एक कारण है कि लोग उन्हें नकार रहे हैं।

बता दें की पिछले दिनों मोदी सरकार ने दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदल कर पीएम मेमोरियल कर दिया इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी जारी है । जानकर कह रहे है कि दोनो पार्टियों के बीच में यह पहले भी चलता था और आगे भी जारी रहेगा । कर्नाटक सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी सरकार के कई फैसलों को बदला है और अभी भी बदलने को तैयार है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...