Homeदेशकांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' का ट्विटर हैंडल किया जाए ब्लॉक:कोर्ट

कांग्रेस पार्टी और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ट्विटर हैंडल किया जाए ब्लॉक:कोर्ट

Published on

नई दिल्ली: बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है।कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक की ओर से दायर एक याचिका पर दिया है।

कांग्रेस ने केजीएफ का साउंड रिकॉर्ड का किया इस्तेमाल

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए गए। इसमें कांग्रेस ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया है।

कांग्रेस पर कॉपीराइट का लगा है आरोप

कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट में फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग करने को लेकर एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट की शिाकयत दर्ज करायी है। जिसके बाद बंगलुरु के कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया।

साउंड रिकॉर्ड के अवैध इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता : कोर्ट

बेंगलुरु की एक अदालत ने एमआरटी म्यूजिक की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया जाए। उसके बाद कोर्ट ने आगे कहा, अगर साउंड रिकॉर्ड को अवैध रूप से इस्तेमाल को नहीं रोका गया, तो म्यूजिक लेबल को भारी नुकसान हो सकता है। बड़े पैमाने पर पाइरेसी को बढ़ावा मिल सकता है।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this