मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 6
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में किसी प्रभावी इंसान की सलाह आपको सफल बनाने में मददगार साबित होगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी वाले जातकों को काम की वजह से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आज कुछ निवेश संबंधी योजना बनेगी। किसी की भी मदद करने से पहले अपनी सामर्थ्य का ध्यान कर लें।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 3
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कोई काम आज बहुत ही सोच विचारकर करें नहीं तो यदि आपने किसी काम को कल पर छोड़ा तो इससे आपको समस्या हो सकती है लेकिन आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्रोत में वृद्धि होने से आप आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक काम होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जो जातक अपनी बेकार पड़ी जमीन को बेचना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा समय है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका पैसा किसी अच्छे काम में खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पनीय सफलता मिलेगी। आज दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद व मामले में आपकी जीत होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आप परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 4
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आकस्मिक धन लाभ का है। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए काम शुरू न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे तो आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। संतान के द्वारा आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको संतान पर गर्व महसूस होगा। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में भी अच्छा खासा लाभ मिलेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 2
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर शुरू होने से राहत मिलेगी। व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां के बोझ से आपको थकान महसूस होंगी। आज किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में न पड़े, इससे खुद की भी मानहानि हो सकती है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों को आज शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज के दिन यात्रा को फिलहाल टालें। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। इच्छित कार्य सफल होंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों को आज के दिन कोई भी काम सोचकर करना चाहिए। आपको संतान की परीक्षा से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्च हो सकता है। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े तो सावधान रहें क्योंकि आपका कोई कीमती सामान चोरी होने की आशंका है। किसी को कर्ज देना है तो संभलकर करें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 1

