अरब सागर में बनने वाला इस साल का पहला तूफान ‘बिपरजॉय’ तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। बिपरजॉय गुजरात के पास दक्षिण पूर्व अरब सागर में पहुंचने वाला है। तूफान की वजह से 15 जून को आंधी-तूफान का अंदेशा है। 15 जून को तूफान दोपहर तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात), मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच से होकर गुजरेगा। 16 जून को राजस्थान पहुंचने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार हवा की अधिकतम गति 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
Cyclone Biporjoy: गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपरजॉय,गुजरात में भारी तबाही की आशंका, देखें खौफनाक तस्वीरें
Published on










