Homeदेशबिहार: कटिहार में भाजपा नेता की दिनदहाड़े मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने...

बिहार: कटिहार में भाजपा नेता की दिनदहाड़े मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Published on

पटना: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। कटिहार के पूर्व जिला पार्षद भाजपा नेता संजीव मिश्रा की उनके घर के सामने ही हत्या की गयी। बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने संजीव मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया पुरानी रंजिश

संजीव मिश्रा को दो गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले का कारण पुरानी रंजिश और संपत्ति का विवाद है। इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था।

मिश्रा की हत्या से आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

मिश्रा की हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। हत्या से आक्रोशित लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने ब्लॉक कार्यालय को बंद करा दिया। बड़ी संख्या में एकजुट होकर लोग सड़क पर उतर गए और पहले थाना को तोड़ा है फिर वहां से गुजर रही वाहनों पर लाठियां और पत्थर बरसाए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ करने में असमर्थ रही।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this