मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपको किसी नए निवेश को करने से पहले सावधानी बरतनी होगी और आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 4
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी चल सकती है। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। कारोबारियों के लिए स्थिति आज संतोषजनक रहेगी। आप अपने खर्चों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। छात्रों को आज शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ाई में अरुचि हो सकती है। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से खुशी होगी।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक आज के दिन घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ तथा पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, सरकारी लाभ होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 1
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातक आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातक आज के दिन मन के संयम को दिन का मंत्र बना लें, क्योंकि स्वभाव की उग्रता के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। गुप्त शत्रु बाधा उत्पन्न करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नए काम की शुरुआत स्थगित रखें। पानी वाली जगहों से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातक आज के दिन नए माहौल में ढलने के लिए खुद को पहले से ही तैयार कर लें, क्योंकि कार्यस्थल पर कई बदलाव की सूचना मिलने की संभावना है। आज के दिन व्यापारी वर्ग को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, जिसे देखकर आपको परेशान होने से बचना है। युवा वर्ग दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा वह स्वयं ही वाद विवाद की स्थिति में आ सकते हैं,वरना उन्हें प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिए इन्हें अपने बात व्यवहार का भी पूरा ध्यान रखना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से आपको उचित सलाह और लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आपकी व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति भी होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी की बात सुनें और यदि वह नाराज हैं तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज शाम के समय आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातक आज के दिन खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतें। बातचीत में संयम बरतें।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को निपटाने का आपको कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपका कोई लेन देन आपको परेशान कर सकता है। करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेगे, लेकिन आपकी वह चितां व्यर्थ होगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतो आय प्राप्त होगी, जो आपको खुशी देगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 6
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज के दिन सहकर्मियों पर भरोसा कर काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं, ऐसे में विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। योजनाओं को साकार रूप देने के लिए युवाओं को भरपूर मेहनत करनी होगी, मेहनत करने से जी न चुराएं। रिश्तेदारों की आवाजाही से खर्चे बने रहेंगे, जिसका असर घरेलू बजट पर भी पड़ेगा। ऐसे में आपको फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ सभी कार्य करने चाहिए।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 2
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नई कोशिश करने के लिए रहेगा और वह रंग लाएगी। व्यक्तिगत मामले आपके बेहतर बनेंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको आज किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी और विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

