Homeदेशआखिर मायावती ने क्यों कहा कि देश में अभी हिंदूवादी पार्टी बनने की...

आखिर मायावती ने क्यों कहा कि देश में अभी हिंदूवादी पार्टी बनने की होड़ मची है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवाती ने कहा कि आजकल कांग्रेस और भाजपा में यह होड़ लगी हुई है कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी है। कौन बड़ा हिंदू भक्त है। मायावती ने अपने एक बयान में कहा कि कुछ समय से भाजपा और कांग्रेस में हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त को लेकर लड़ाई चल रही है। इसी के चक्कर में पूजा पाठ में दोनों अपने आपको माहिर दिखा रहे हैं। इसका साफ मतलब यह है कि इससे बाकी अन्य धर्म की उपेक्षा की जा रही है। यह संविधान की मंशा के विरुद्ध है।
             उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों को तोड़ने पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस में सॉफ्ट हिंदुत्व की होड़ मची है। मजारों को तोड़ना सही नहीं है। धार्मिक स्थलों को सही स्थान मिलना चाहिए। बसपा हर धर्म का सम्मान करती है। सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
            मायावती ने कहा कि देश में अकेले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं रहते हैं, बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग भी रहते हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को हिंदुओं की तरह ही अन्य सभी धर्मों का उचित ध्यान रखना चाहिए।
       मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अन्य राज्यों में दलितों की बात करने वाली अपने शासन वाले प्रदेशों में दलित अत्याचार के मामलों को रोकने में विफल क्यों हो रही है। इन राज्यों में दलितों की स्थिति खराब है। दलितों का शोषण हो रहा है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this