Homeदेशजानिए जबलपुर  की रैली में प्रियंका ने क्यों कहा कि निर्माण करना...

जानिए जबलपुर  की रैली में प्रियंका ने क्यों कहा कि निर्माण करना कठिन और सत्ता को भोगना आसान !

Published on


न्यूज़ डेस्क 


जबलपुर में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने चुनावी शंखनाद करते हुए बिना किसी का नाम लिए कई बाते कह गई। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 18 साल तक सब कुछ देख लिया है ,अब छह महीने का समय है ,इसमें यहाँ के लोग देखें कि दूसरे राज्यों में कांग्रेस कैसा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी वे कोई चुनाव प्रचार करने नाह आयी है बल्कि वह लोगों को जागरूक करने आयी है कि जो चीजे कांग्रेस पार्टी देख रही है वह सभी लोग देखें और सच बोलने की शुरुआत करें।          
    उन्होंने बिना किसी का नाम लिए केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्माण करना बहुत कठिन है, जबकि सत्ता को भोगना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि ये सच्चाई जनता को देखनी चाहिए और इसीलिए वे जागरुकता फैलाने आई हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण की बुनियाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हरित क्रांति लेकर आईं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई और इसी क्रम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने बेहतर कार्यों से आगे बढ़ाया।     
     इसके पहले प्रियंका गांधी ने ‘संस्कारधानी’ के नाम से मशहूर जबलपुर स्थित ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना और नर्मदा आरती भी की। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रियंका ने चुनावों के पूर्व मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने और दो सौ यूनिट बिजली बिल आधे किए जाने की भी घोषणा की। उन्हाेंने 15 महीने की कमलनाथ सरकार के जनहित के कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए।
             प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय ही घोषणाएं क्यों कर रही है। घोषणा करने वाले चुनाव जीत भी जाते हैं, लेकिन वादे भुला दिए जाते हैं। जनता के जज्बातों के आधार पर वोट मांगना उचित नहीं है। ऐसे लोग काम की बात नहीं करते हुए सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं।उन्होंने प्रदेश के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने लगभग 220 महीने के कार्यकाल में लगभग 225 घोटाले किए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...