न्यूज डेस्क
ऐेसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हें आम खाना पसंद न हो। आम स्वाद में बेहतरीन तो होता ही है साथ इसमें कई सारे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए, सी और डी मौजूद होता है। गर्मियों के मौसम में आम आता है और इसी मौसम में आम को सबसे ज्यादा खाया जाता है। कई बार क्या होता है कि लोग स्वाद के चक्कर में बहुत ज्यादा आम खाते हैं अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आम को ज्यादा खाने से क्या-क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। ये हैं अधिक आम खाने के नुकसान:
वजन बढ़ना
आम में कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि वैसे तो इंसान के शरीर के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक किया जाता है तो उससे वजन बढ़ सकता है।
पेट खराब और दस्त
ज्यादा आम खाने से पेट गड़बड़ होने लगता है। आम में बहुत अधिक फाइबर मौजूद होता है। आम खाने से पेट में गर्मी होने लगती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा आम खाते हैं तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है।
फोड़े-फुंसी की समस्या
ज्यादा आम खाने से बच्चों को फोड़े फुंसी निकलने लगते हैं। आम तासीर में गर्म होता है। जिसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। ज्यादा आम खाने से चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं।
मोटापा
आम में काफी कैलोरी होती हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा आम खाने से मोटापा बढ़ाने का खतरा रहता है। अगर आपको आम खाना है तो सीमित मात्रा में ही खाएं।
डायबिटीज में खतरनाक
ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। आम में नेचुरल स्वीटनेस काफी ज्यादा होती है। जो डायबिटीज के मरीज को नुकसान पहुंचा सकती है।
एलर्जी की शिकायत
कई लोगों को आम खाने से एलर्जी भी हो जाती है। अगर आप ज्यादा आम खाते हैं तो इससे बचे और स्वाद के लिए बस दिन में एक ही आम खाएं।

