T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत से भारत सेमीफाइनल में, दुआओं के सहारे पाक भी पहुंचा

0
248

नई दिल्ली: टी 20 विश्व कप के सुपर 12 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत अब 10 नवंबर को एडिलेट में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगा।

भारत ने दिया जिम्बाब्वे को 187 रनों को विशाल लक्ष्य

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार पचासा ठोका। उन्होंने 25 गेंदों पर 61 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने भी अर्धशतक बनाया,उन्होंने 35 गेंदो 51 रन जड़े।

जिम्बाब्वे की पूरी टीम 115 रन पर सिमटी

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और पूरी टीम 17.4 ओवर में 115 रन पर आउट हो गयी।

दक्षिण अफ्रीका की हार से पाकिस्तान पहुंचा सेमीफाइनल में

नीदरलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 13 रन की जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी है पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शाहीन शाह अफरीदी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 32, कप्तान बाबर आजम ने 25, मोहम्मद हारिस ने 31 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाये। पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here