न्यूज़ डेस्क
रविवार 11 जून को देश में कई राजनीतिक गतिविधियां होगी। इन गतिविधियों में शामिल है बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक ,अध्यादेश के खिलाफ आप पार्टी की बड़ी रैली और राजस्थान ने अरज चल रहे सचिन पायलट के फैसले। ये घटनाएं बढ़ती गर्मी और तापमान के के तहत ही होनी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कल 11 जून को बड़ी रॉय कर रहे हैं कहा जा रहा है कि इस हिट वेव में भी लाखों लोग रैली में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इस रैली में दिल्ली में आप के समर्थक तो शामिल होंगे ही ,हरियाणा और यूपी ,राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले महीने जब केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी करके दिल्ली सरकार के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर का नियम बदला तभी पार्टी ने 11 जून को रैली करने का ऐलान किया था। उसके बाद आप के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे देश का चक्कर लगाते रहे। उन्होंने देश भर के विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है और अध्यादेश का विरोध करने का वादा कराया है। 11 जून की रैली से वे अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली का परिणाम क्या निकलता है इसे देखना होगा। लेकिन जानकार यह भी मान रहे हैं कि केजरीवाल लम्बे समय के बाद रैली करने जा रहे हैं और रैली भले अध्यादेश के खिलाफ हो लेकिन यह सब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को वार्म आप करने के लिए किया जा रहा है।
दूसरी बड़ी घटना बज से जुडी है। आगामी लोकसभा की तैयारी कैसे करनी है और संभावित विपक्ष की एकता पर भारी कैसे पड़ना है इसको लेकर भी 11 जून को ही बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष हिस्सा लेंगे। पिछले दिनों इन तीनों राष्ट्रीय नेताओं की लगातार दो दिन बैठक हुई थी और संगठन व चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई। उससे पहले 28 मई को संसद भवन के उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों से मिले थे। इस लिहाज से यह बैठक अहम है।
उधर राजस्थान में 11 जून को कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि वे नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। फिर भी अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि के मौके पर वे कार्यक्रम कर रहे हैं, जिस पर सबकी नजर रहेगी। बता दें कि सचिन पायलट पिछले दो साल से काफी नाराज चल रहे हैं। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेता उन्हें अभी तक मनाते रहे हैं लेकिन गहलोत की राजनीति के सामने सचिन हमेशा मात खा जाते हैं। अब कहा जा रहा है कि सचिन प्रगतिशील कांग्रेस पार्टी सकते हैं। यह खबर खूब प्रचारित की गई है। लेकिन सचिन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उधर कांग्रेस ने साफ़ साफ़ कहा है कि इस तरह की कब्र झूठी है और सचिन और गहलोत एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन देखना ये हैं कि कल सचिन क्या कुछ निर्णय लेते हैं।

