आज का राशिफल, इन जातकों पर है शनि देव की टेढ़ी नजर, आ सकती है कोई मुसीबत,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 10 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
114

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर में खुशी का मौका आएगा। हालांकि जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। पुराना काम पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको अपने से छोटों का अधिक ख्याल रखना पड़ सकता है। व्यापार संबंधी किसी भी निर्णय को लेने से पहले जरूर जानकारों से सलाह लें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज के दिन अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। चल-अचल सम्पत्ति में वृद्धि होगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और भाग्‍य आपके साथ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। उपहार की प्राप्ति होने के योग हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में भी साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से नुकसान होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहेंगे, तो आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे जिससे आपको खुशी होगी। आपके व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि विद्यार्थी आर्थिक तंगी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग आज व्यापार में कुछ नई प्लानिंग करेंगे और कुछ नए उपकरणों को भी ला सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श करना होगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई रचना या लेखन का कार्य संपन्न होने से आपको खुशी का अनुभव होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़़ने के संकेत हैं। व्यवसायिक स्तर पर दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कुछ वस्त्र या आभूषण आदि खरीदने के योग हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी एवं मुख्य कार्य जिसे करने में विलम्ब होने से आपको भाग-दौड़ करना पड़ेगा। आप जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातक आज के दिन अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक, मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी काम को लेकर अगर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों से सलाह लेना सही रहेगा। सामाजिक रूप से आज आपके काम की सराहना होगी और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी कानूनी पचड़े में फंसने से समस्या होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातक आज के दिन बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें, व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। किसी का अभद्र व्यवहार खिन्नता व तनाव बढ़ायेगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपके पद व प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का उदय होगा और कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और अंत में सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में यदि आपसे कोई चूक हुई है तो आपको उसमें बाद में बड़ी समस्या हो सकती है। सूझबूझ दिखाकर आप आगे बढ़े तो आपके लिए बेहतर रहेगा। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी अनुष्ठान में भागीदारी निभाएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान किसी कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here