बीरेंद्र कुमार झा
अपने जिन पांच गारंटी योजना के दम पर कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है, अब समय आ गया है, उन वायदों को पूरा करने का इसी कड़ी में कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार ने अगस्त में अपने दो प्रमुख कार्यक्रमों की शुरुआत करने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि गृह ज्योति योजना के तहत सभी घरों में 200 यूनिट फ्री बिजली 1 अगस्त से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अगस्त महीने की 17 से 18 तारीख को श्री लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक घर में एक महिला के लिए ₹2000 की राशि दी जाएगी।
महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है 11 जून को शक्ति योजना की शुरुआत करेंगे।इस योजना के तहत राज्य की ओर से संचालित बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि योजना की शुरुआत के दिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बस में कंडक्टर की भूमिका निभाएंगे।सूत्रों के मुताबिक 11 जून को मुख्यमंत्री बीएमटीसी बस में यात्रा करेंगे और राज्य की राजधानी में परियोजना की शुरुआत के अवसर पर महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट बाटेंगे। वही मंत्री और विधायक अपने-अपने जिलों और निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे गौरतलब है कि यह योजना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 5 गारंटी के वादों में से एक है।
सभी लाभार्थियों तक पहुंचे योजना का लाभ
5 गारंटी योजना को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है योजना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधायकों के साथ जिला प्रभारी मंत्रियों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शक्ति योजना जाति धर्म और वर्ग से परे सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि शक्ति योजना से राज्य की उन महिलाओं को राहत मिलेगी जो महंगाई से परेशान थी।
कितना पड़ेगा खजाने पर बोझ
गौरतलब है कि गृह ज्योति योजना से प्रतिवर्ष करीब 13000 करोड रुपए का खजाने पर बोझ बढ़ेगा वहीं गृह लक्ष्मी योजना के लिए सरकार को 5000 करोड रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं इस को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि राज्य सरकार सत्ता में आने की 1 महीने के भीतर ही सभी गारंटी योजनाओं को लागू कर रही है वह भी तब जब पार्टी को यह पता है कि इसके लिए काफी धन की जरूरत है।

