बीरेंद्र कुमार झा
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई थी। बीजेपी सांसद की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे। इस बीच नाबालिग पहलवान के पिता ने अपना बयान बदल लिया। वहीं इस मामले में एक शिकायतकर्ता ने कहा था कि पिछले साल मार्च में जब लखनऊ में एशियाई चैंपियनशिप से पहले ट्रायल के अंत में फोटो क्लिक करा रही थी तब उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था महिला पहलवान के इन आरोपों को अब इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने भी पुष्टि की है।
रेफरी जगबीर सिंह ने सुनाया आंखों देखा हाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी रहे जगबीर सिंह ने पुलिस के सामने गवाही दी है।जगबीर ने घटना के दौरान की फोटो भी दिखाएं ।उन्होंने बताया कि फोटो सेशन के दौरान आरोप लगाने वाली महिला पहलवान और बृजभूषण पास ही खड़े थे। उन्होंने कहा कि मैंने बृजभूषण को महिला पहलवान के बगल में खड़े देखा फिर मैंने देखा कि उसके बगल में खड़ी महिला पहलवान ने खुद को उससे छुड़ाया, धक्का दिया ,कुछ वुद्वुदाई और वहां से दूर चली गई। पहले वह अध्यक्ष के बगल में खड़ी थी, लेकिन फिर वह सामने आ गई।मैंने देखा कि महिला पहलवान असहज हो गई थी।उसके साथ कुछ तो गलत हुआ था उन्होंने कहा कि मैं देख नहीं पाया था असल में हुआ क्या था। लेकिन उसके बृजभूषण के हाथ पैर तो बहुत चलते थे इधर आ जा, उधर खड़ी हो जा। उसके (महिला पहलवान )के बर्ताव से समझ में आ रहा था उस दिन कुछ गलत हुआ है। गौरतलब है कि जगबीर सिंह इस केस में 125 अहम गवाहों में से एक हैं
एफआईआर में क्या है आरोप
महिला पहलवान ने एफआईआर में पूरी कहानी बताइ की फोटो सेशन के दौरान क्या हुआ था। महिला पहलवान ने बताया कि वह सूची में सबसे लंबे पहलवान में से एक थी ,इसलिए मुझे आखरी लाइन में खड़ा होना था। जब मैं आखिरी पंक्ति में खड़ी थी और दूसरे पहलवानों के आने का इंतजार कर रही थी ,तभी बृजभूषण मेरे पास आकर खड़ा हो गया। मैंने अचानक अपने नितंब पर एक हाथ महसूस किया। मैंने पीछे मुड़ कर देखा और मैं हैरान रह गई थी। बृजभूषण ने अपने हाथ मेरे नितंबों पर रख दिए थे गलत तरह से छूने के लिए।बचने के लिए मैंने तुरंत उस जगह से दूर हटने की कोशिश की। हालांकि जब मैंने वहां से जाने की कोशिश की तो उसने जबरन मेरा कंधा पकड़ लिया।मैं टीम की तस्वीर खिंचवाने से नहीं बच सकती थी ,इसलिए मैंने आरोपी से दूर जाकर पहली पंक्ति में बैठने का फैसला किया।
बृजभूषण के खिलाफ 2 एफ आई आर दर्ज
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दो एफ आई आर दर्ज की है।शिकायत में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण पर सेक्सुअल फेवर की मांग करने के कम से कम 2 मामले हैं, यौन उत्पीड़न की करीब 15 घटनाएं हैं, जिनमें गलत तरीके से छूने के 10 मामले शामिल हैं। इसके अलावा यौन उत्पीड़न के भी आरोप हैं ,जैसे स्तनों पर हाथ रखना, पेट को छूना, महिला पहलवान के इन आरोपों पर 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली अनीता ने भी गवाही दी है। अनीता ने कहा कि महिला पहलवान ने उसे विदेश में टूर्नामेंट के दौरान एक घटना के बारे में बताया।उसने बताया कि बृजभूषण ने कथित तौर पर उसे अपने कमरे में बुलाया था और उसे जबरन गले लगाया।
15 जून तक धरना स्थगित
पहलवानों ने इस मामले में बुधवार को सरकार के बुलावे पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी खेल मंत्री के आश्वासन पर पहलवानों ने अपना आंदोलन 15 जून तक स्थगित कर दिया है इसी दिन यूज़ भूषण के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी । भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव भी जून के अंत तक होंगे।

