न्यूज डेस्क
मौसम कोई भी हो स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है और जब बात गर्मी के दिनों की हो तो डॉक्टर और डाइटिशियन हर किसी को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडे फूड्स शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। गर्मियों के मौसम में ठंडे फूड्स शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपका बचाव करती हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में सब्जी से बने कौन से जूस का सेवन करना लाभकारी हो सकते हैं।
चुकुंदर का जूस
चुकुंदर सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह विटामिन, फोलेट, मैग्नीशियम, पौटेशियम और आयरन का अच्छा स्त्रोत है। चुकुंदर का जूस गर्मियों में पीने पर ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इस जूस को बनाकर नींबू के रस और ताजा धनिया से गार्निश करके पिएं।

खीरे का जूस
खीरा गर्मियों में आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। खीरे का जूस ना सिर्फ शरीर को ताजा रखता है बल्कि कई पोषक तत्व भी देता है। खीरे में फोलेट, आयरन, विटामिन के, विटामिन सी, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है। खीरे का जूस पीने पर इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन बेहतर होता है, शरीर को जरूरी नमी मिलती है और वजन घटाने में भी सहायता होती है। खीरे के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिया जा सकता है। यह शरीर को डिहाइड्रेड रखने में भी मदद करता है।

कद्दू का जूस
कद्दू का जूस सेहत को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है। कद्दू के जूस में विटामिन डी, बी1, बी2, बी6, विटामिन सी और विटामिन ई बेहद अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। पुदीने के पत्तों और नींबू के साथ मिलाकर कद्दू का जूस बनाकर पीने पर स्वाद भी अच्छा आता है और सेहत भी दुरुस्त रहती है। कद्दू का जूस कब्ज की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में भी कारगर हो सकता है।

लौकी का जूस
लौकी कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन के, सी और कैल्शियम से भरपूर होता है। लौकी का जूस पीने पर ब्लड प्रेशर कम होने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। कब्ज की दिक्कत और स्ट्रेस को कम करने के लिए भी लौकी का जूस पिया जा सकता है। लौकी के जूस में ताजा खीरा डालकर और नींबू के साथ मिलाकर पी सकते हैं।

करेले का जूस
करेले के जूस को डायबिटीज का दुश्मन माना जाता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता है,तो वो कुछ हफ्तों के लिए रोजाना करेले का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा करेले का जूस पीने से पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती है। मुंहासे की समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद कर सकता है।

टमाटर का जूस
टमाटर का जूस पोषक तत्वों की खदान है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन और अन्य पोषक पाए जाते हैं। टमाटर का जूस पीने से स्किन स्वस्थ रहती है और पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे भूख न लगना, कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है।


