अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में राज्यसभा सदस्य अमी याज्ञनिक को अहमदाबाद शहर की घाटलोदिया सीट पर टिकट दिया है। याज्ञनिक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को चुनौती देंगी। विपक्ष के पूर्व नेता अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
#GujaratCongress releases first list of its candidates for 43 seats, Rajya Sabha MP Amee Yajnik will contest against #BJP sitting Chief Minister #BhupendraPatel on the Ghatlodia seat.@INCGujarat #GujaratElections2022 #GujaratAssemblyElection2022 pic.twitter.com/HCIfR8kR3a
— IANS (@ians_india) November 4, 2022
अन्य चेहरों की बात करें तो सयाजीगंज से वडोदरा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमी रावत, गांधीनगर दक्षिण से हिमांशु पटेल, सूरत पश्चिम से संजय पटवा और ओलपाड निर्वाचन क्षेत्र से दर्शन नायक को टिकट दिया है। खेरलु सीट से मुकेशभाई एम देसाई और कादी (एससी) सीट पर परमार प्रवीणभाई बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने अंजर विधानसभा सीट के लिए रमेशभाई एस डंगर और गांधीधाम (एसी) से भरत वी सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा राजकोट रूरल से सुरेशभाई कर्शणभाई को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।