आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ‘अगर प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी पद से हटती हैं तो देश में …..

0
127

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने अभी तक फैसला नहीं लिया है, अगर वे यूपी प्रभारी पद से हटती हैं तो वे देश में कांग्रेस को मजबूत करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम पद का चेहरा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे चेहरा बनती हैं तो हम पीएम मोदी को हरा पाएंगे।

राहुल गांधी संत हैं

इसके अलावा राहुल गांधी की भूमिका पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वो संत की भूमिका में हैं, उन्होंने कांग्रेस का अध्यक्ष पद ठुकराया है।साथ ही उन्होंने कहा ईकि वे (राहुल गांधी) यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाएंगे। इस दौरान विपक्षी एकता पर भी उन्होंने बयान दिया।कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी एकता हो रही है। यूपी में अखिलेश यादव साथ आएंगे। प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि आगामी लोक सभा चुनाव में मतदाताओं को प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी में से एक को चुनना होगा।अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी के साथ नहीं आए तो जाहिर सी बात है कि वे मोदी के साथ हैं।

2024 में चुनाव नहीं महाभारत होगा’

गौरतलब है कि इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रियंका गांधी को लेकर बयान दे चुके हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि प्रियंका गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकती हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में प्रियंका गांधीप्रधानमंत्री का चेहरा है जो नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकती हैं।अगर प्रियंका गांधी को चेहरा बनाया जाएगा तो 2024 में चुनाव नहीं महाभारत होगा।नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए बड़ा चेहरा चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here