आज का राशिफल, इन राशियों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 7 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
135

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक परिवर्तन करना होगा। दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, समय पर वादा पूरा न करने से व्यापारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी काम को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले पाएंगे लेकिन जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन काफी सावधानी रखने की जरुरत है। आज इलाज या शल्य चिकित्सा टालना बेहतर होगा। क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सावधान रहने के लिए रहेगा। आप मेहनत से कार्य करके अपने शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चूनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों में रुकावट आने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में नया निवेश करने से पहले सोच-विचार लें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। बिजनेस कार्यों को लेकर की गई यात्रा लाभदायक होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कुछ जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको राजनीति से जुड़े कुछ कामों को करने का मौका मिलेगा और परिजनों के साथ आप किसी वाद विवाद को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर की साज सज्जा आदि की चीजो पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 9

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशाजनक रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के कारण मन से काम करेंगे, लेकिन किसी की दखलंदाजी से मन परेशान हो सकता है। किसी की बातों पर ध्यान न दें, एकाग्र होकर अपने काम में लगे रहें, धन और सम्मान दोनों मिलने की संभावना है। उधारी के तौर-तरीके बढ़ने से असुविधा हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग ज्यादा ना मिल पाने की वजह से कुछ घरेलू कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 4

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज के दिन यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के व्यापार कर रहे जातकों को आज के दिन अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय पर अंकुश बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उनसे आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में वृद्धि हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। मां को स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों की पूरी मदद करेंगे और व्यवसाय में आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आस पड़ोस में कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो चुप रहें। आपने पहले किसी से धन उधार लिया था तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। यदि किसी नए काम की शुरुआत करें, तो माता-पिता से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here