Homeदेशदिल्ली में MCD चुनाव तारीखों का ऐलान : 4 दिसंबर को मतदान,...

दिल्ली में MCD चुनाव तारीखों का ऐलान : 4 दिसंबर को मतदान, 7 को नतीजे

Published on

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव की घोषणा हो गयी है। दिल्ली नगर निगम के लिए 7 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। मतदान 4 दिसबंर को होगा और चुनाव परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद दिल्ली में आज से आर्दश आचार संहिता लागू हो गयी है।

21 सीटें SC महिलाओं के लिए रिजर्व

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया यहां 70 विधानसभा हैं, 68 विधानसभा में 250 वार्ड हैं। दो विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं होगा। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को SC के लिए रिजर्व किया है। कुल SC सीटों में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कुल सीटों में से 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

परिसीमन के बाद कम हुई वार्डों की संख्या

एमसीडी चुनाव में वार्डों की संख्या कम कर दी गई है। इससे पहले चुनाव में 272 वार्ड में चुनाव हुए थे, लेकिन, परसीमन के बाद वार्ड की संख्या घट गई है। इस बार 250 वार्ड (पार्षद) में चुनाव होंगे।

250 वार्डों पर होगा चुनाव

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्याशी को इस बार आठ लाख चुनावी खर्चे की अनुमति दी गयी है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this