Homeटेक्नोलॉजीTwitter CEO: जानिए कौन हैं ट्विटर की सीईओ बनने वाली लिंडा याकारिनो

Twitter CEO: जानिए कौन हैं ट्विटर की सीईओ बनने वाली लिंडा याकारिनो

Published on

न्यूज डेस्क
दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओं के नाम का ऐलान कर दिया है। मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। ट्विटर की कमान अब एक महिला के हाथों में होगी। एलन मस्क ने ऐलान किया कि लिंडा याकारिनोे ट्विटर की नई सीईओ होंगी। लिंडा याकारिनो सोमवार से ट्विटर के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगी। एलन मस्क का लक्ष्य टेस्ला और स्पेसएक्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है। मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि ट्विटर की नई सीईओ लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए वह उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि लिंडा प्लेटमार्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी। वहीं मस्क प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ कामकाज संभालेंगे। मस्क के मुताबिक, उनकी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ, प्रोडक्ट की देखरेख करने वाले, सॉफ्टवेयर और सिस्टम ऑपरेटर के रूप में होगी।

कौन हैं लिंडा याकारिनो

लिंडा याकारिनो एक दशक से अधिक समय से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ हैं, जहां वह एडवरटाइजिंग की प्रभावशीलता को मापने के बेहतर तरीके खोजने के लिए एक इंडस्ट्री एडवोकेट रही हैं। एनबीसीयू की विज्ञापन बिक्री के प्रमुख के रूप में उन्होंने कंपनी की विज्ञापन-समर्थित पीकॉक स्ट्रीमिंग सर्विस के शुभारंभ में महत्वपूर्ण निभाई।

याकारिनो ने टर्नर एंटरटेनमेंट में भी 19 साल काम किया और उन्हें नेटवर्क के विज्ञापन बिक्री संचालन को डिजिटल भविष्य से जोड़ने का श्रेय दिया जाता है। याकारिनो पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने लिबरल आर्ट और टेलीकम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। उनकी इसी खासियत की वजह से मस्क ने उन्हें चुना है। दरअसल अक्टूबर में मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ज्यादातर एडवरटाइजर्स ने ये प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में नये सीईओ के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this