मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और चिंता रहने के कारण आप अपने कामों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 3
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी। कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती। आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने बड़ों की बातों को ध्यान से सुने और समझे। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में गुजरेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्र की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होंगे। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों की आज आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार से सुख मिलेगा और नए कार्यो में प्रगति आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों मे जीत हासिल होगी। बड़ा लाभ होने के भी योग हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कार्य के प्रति भी लापरवाही से बचें। आय बढ़ेगी लेकिन व्यस्त भी रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनेगा।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 7
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपके परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसमें आपको पूरा दिन निकल जाएगा। शाम तक परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से यह समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोग से किसी प्रॉजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 6
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने को तो रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जिससे उनका मंन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी काम में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपके बॉस का प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। आपको कहीं से नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। वहां आपको अच्छी सैलरी भी मिलेगी। अपने बच्चों की छोटी-छोटी गलतियों पर क्रोध करने से बचें। अन्यथा दूरियां बढ़ेंगी। आप अपनी समस्याओं को किसी मित्र या रिश्तेदार से साझा जरूर करें। आज कार्यक्षेत्र में आप काम का दबाव महसूस करेंगे। थकावट हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समय पर भोजन करें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 4
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों की आज के दिन आय में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। कुछ तकलीफें आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रेम के मामले में संभल कर चलें। वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आप अपनी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 7
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आपको व्यापार में भी कोई भी बड़ी डील हाथ लगते लगते रख सकती है, जिससे आपको समस्या होगी और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी ना मिलने से आजा परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में यदि कड़वाहट चल रही थी, आज वह भी दूर होगी।
लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 3

