आज का राशिफल, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 2 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
123

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों को आज के दिन कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों और सहयोगियों से सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप बाहर किसी व्यक्ति से तर्क वितर्क ना पड़े और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। आप अपने लेनदेन पर फोकस बनाए रखें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- मैजेंट
शुभ अंक- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज सम्पन्न होगा। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आप पहले से कार्यरत हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों की आज के दिन धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या खत्म होगी। अपने काम पर नजर रखिए। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यस्त रहने के कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा अवश्य करें। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी उनकी कुछ योजनाएं उन्हें अच्छा लाभ दे पाएंगी। शेयर मार्केट में धन लगाने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आप परेशान रहेंगे और किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में बढ़िया बदलाव आएगा। आप कहीं अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें लेकिन साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले योजना बना लें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार करने को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से आपकी मीठी नोंक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने कार्यस्थल में लोगों का साथ मिलेगा। सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपके ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा। पति-पत्नी कहीं बाहर यात्रा के लिए जा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में जाना हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक- 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है और आप व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से ना जाने दे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि अपने कामों में ढील बरती या किसी दूसरे पर जिम्मेदारी छोड़ी, तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों को आज के दिन किसी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। फिलहाल, आपको किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में जल्दबाजी ना दिखाइएं, नहीं तो वह आपका गलत हो सकता है और आपको पेट दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो आपको समस्या देगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा, तो वह दूर होगा और माहौल शांत रहेगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के लिए उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आने से वह प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here