ED का एक्शन: विकास दुबे की 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क

0
400

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे की दस करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर दिया है। विकास दुबे ने इस संपत्ति को अपने सहयोगियों और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा था।

ईडी को मिली 28 से अधिक संपतियां

ईडी ने बताया कि दुबे की दस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। संपत्ति कथित तौर पर जयकांत के नाम पर थी, जो दुबे का बहुत करीबी था। ईडी ने कहा, ये संपत्तियां कानपुर और आसपास के इलाकों में स्थित हैं। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को दुबे की 28 से अधिक अवैध संपत्तियां मिली थीं।

बिकरू कांड का मुख्य आरोपी था विकास दुबे

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे अपनी पत्नी ऋचा दुबे, बहन और रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम जमीन पर कब्जा करता था। विकास दुबे, 3 जुलाई, 2020 के बिकरू नरसंहार का मुख्य आरोपी था, जिसमें उसके घर पर छापा मारने गए आठ पुलिसकर्मियों की उसने और उसके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद विकास दुबे और उसके गिरोह के पांच सदस्य पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here