न्यूज़ डेस्क
आत्मनिर्भर भारत को आज अपना बनाया हुआ संसद मिल गया। प्रधानमंत्री मोदी मोदी ने आज देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानि किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर हवन और पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। संसद भवन के इस उद्घाटन समारोह में बहुत से सम्मानित लोग शामिल हुए। हालांकि 21 विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार किया।
सेंगोल को सबसे पहले अंग्रेजों द्वारा सत्ता हस्तातंरण के प्रतीक के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू को सौंपा गया था। नए भवन के इस उद्घाटन मौके पर संसद के दोनों ही सदनों के सदस्यों के साथ ही देश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
पीएम मोदी नई संसद के उद्घाटन मौके पर धोती-कुर्ता पहने हुए नजर आए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राष्ट्रपति महात्मा गांधी को नए संसद भवन में पुष्पांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया है और बहिष्कार का भी ऐलान किया था। इस भारी विरोध के बीच नई संसद के लोकसभा में सेंगोल को भी स्थापित गया साथ ही तमिल संस्कृति की विधियों के मुताबिक स्थापित किया गया है।

