Homeदेशसत्यपाल मलिक ने राजनाथ सिंह पर साधा निशाना , कहा पिछला चुनाव...

सत्यपाल मलिक ने राजनाथ सिंह पर साधा निशाना , कहा पिछला चुनाव जवानो की लाश पर लड़ा गया 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार पर फिर से हमला किया और कहा कि पिछला 2019 का चुनाव जवानो की लाश पर लड़ा गया। अगर उस समय पुलवामा हमले की जांच होती तो राजनाथ सिंह को इस्तीफा देना होता। कई अधिकारी जेल जाते और बड़ा विवाद भी खड़ा होता। मोदी सरकार ने इसकी जांच नहीं करवाई।     
     गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि पुलवामा हमले के तुरंत बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दी थी और उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया। एक बार फिर उसी बात को सत्यपाल मलिक ने दोहराया है।
           मलिक ने कहा प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में अपनी शूटिंग कर रहे थे। जब वह वहां से बाहर आए तो मुझे फोन आया, मैंने उनसे कहा कि हमारे सैनिक मारे गए हैं और वे हमारी गलती से मारे गए हैं। इस पर उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा और इस विषय पर बात नहीं करने को कहा।
              आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
          सत्यपाल मलिक ने गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इनके साथ के लोग अडानी हैं, जिन्होंने तीन साल में इतनी दौलत जमा कर ली कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए। मलिक ने दावा किया जब मैं गोवा का राज्यपाल था तो मैंने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री से की और नतीजा ये निकला की मुझे हटा दिया और उन्हें नहीं हटाया गया। इसलिए मैं आश्वस्त हूं कि ये अपनी नाक के नीचे भ्रष्टाचार कराते हैं और उसमें इनकी हिस्सेदारी होती है और पूरी रकम अडानी को जाती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this