Homeदुनियाजी 20 की बैठक : पाकिस्तान को लगी मिर्ची ,बिलावल भुट्टो ने...

जी 20 की बैठक : पाकिस्तान को लगी मिर्ची ,बिलावल भुट्टो ने कहा कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

जम्मू कश्मीर में हो रही आज से जी 20 की बैठक को लेकर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। पकिस्तान के नेता लगातार जहर उगलते जा रहे हैं। आज पकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि भारत इस सम्मलेन के जरिये कश्मीरियों की आवाज को दबा रही है।      

       उधर पाकिस्तानी आतंकी समूह लगातार इस बैठक को डिस्टर्ब करने के फ़िराक में हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। एनएसजी और मार्कोस के कमांडो तैनात किये गए हैं और ड्रोन से आयोजन स्थल की निगरानी की जा रही है।            
  डॉन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री बिलावल अपने तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर  में मीडिया से बात करते हुए भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करके भारत के लिए दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना संभव नहीं है।
            बौखलाए बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत कश्मीर में एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है, मुझे पीओजेके में विधानसभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बिलावल कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बाग जिले में एक विरोध रैली में भी शामिल होंगे।
              उधर ,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीनगर होने जा रही जी 20 बैठक में आज सुबह से प्रतिनिधियों का श्रीनगर पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि ये अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि यहां परिस्थिति क्या है। जम्मू-कश्मीर के बदले हुए दृश्य को दिखाने का यह अवसर भी रहेगा। दुनिया भर से आए ये प्रतिनिधि वापस जाकर बता पाएंगे कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति क्या है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...