Homeदेश2000 के नोटबंदी पर कांग्रेस का बीजेपी पर तंज , 2000 के...

2000 के नोटबंदी पर कांग्रेस का बीजेपी पर तंज , 2000 के नोट से कहां गया नैनो चिप

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ₹2000 के नोट वापस लेने के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले पर कटाक्ष किया है।उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया। इस में उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि 2000 के नोट से नैनो चिप कहां गया ? इससे पहले उन्होंने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार अपने ही फैसले को 7 साल बाद बदल रही है।

थूक कर चाटने जैसा है यह फैसला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से बातचीत की और कहा कि अब ₹2000 के नोट बंद कर दिए गए। सरकार बताए कि इसके क्या कारण है? आरबीआई से हम पूछना चाहते हैं कि उसने यह नोट क्यों बंद किया। वैसे तो सरकार ने 2019 से ही यह नोट छापना बंद कर दिया था। लेकिन 2023 आते ही अब अचानक इसको बंद कर दिया ? इसका क्या कारण है? केंद्र सरकार अपने ही फैसले को 7 साल बाद बदल रही है। 2016 में इसे लागू किया और 2023 से बंद कर दिया, मतलब यह थूक कर चाटने जैसा काम है।

नोट छापने में 16-17 सौ करोड़ रूपये खर्च

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मीडिया को आरबीआई के गवर्नर से पूछना चाहिए कि उसने क्यों बंद किए ₹2000 के नोट? शासकीय धन का ऐसे ही दुरुपयोग करेंगे ? एक लेख के मुताबिक नोट छापने में 16 से ₹17 करोड़ खर्च कर दिए गए। देश के आए करदाताओं के पैसे खर्च होते हैं ।आप जब चाहे तब खत्म कर देंगे और जब चाहे तब चालू कर देंगे ? अब कौन से नोट चालू करेंगे यह भी बता दीजिए। बघेल ने सवाल किया कि क्या देश कैशलेस ट्रांजैक्शन की तरफ जा रहा है? उन्होंने आशंका जताई कि कहीं देश को क्रिप्टोकरंसी की ओर तो नहीं धकेला जा रहा है!

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this