बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और क्वाड समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए हिरोसिमा पहुंचे हैं वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और उसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति युन सूक येयोल के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
हिरोसिमा का नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिरोशिमा का नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती हैं। G7 सम्मिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है।पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग दिखाता है। उनकी जीवनशैली प्रकृति के प्रति सम्मान , समन्वय और समर्थन का उत्तम उदाहरण रहा है।
21 मई तक रहेंगे हिरोशिमा में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से G7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19 मई से 21 मई तक हिरोशिमा में रहेंगे,जिसमें उनके खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा समेत विश्व के सामने मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार रखने की संभावना है। नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व के कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। G7 में जापान,अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ,जर्मनी ,कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से पोर्ट मोरब्बी भी जाएंगे जहां 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री जेम्स मारपे के साथ फोरम फॉर इंडिया पेसिफिक आईलैंड्स कोऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे।प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में 22 से 24 मई तक आस्ट्रेलिया में रहेंगे। क्वाड सम्मेलन पहले सिडनी में होना था, लेकिन अब या हिरोशिमा में ही होगा क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने वाशिंगटन में महत्वपूर्ण कर्ज सीमा वार्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना वहां का दौरा स्थगित कर दिया था।

