कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पर सुरजेवाला ने दिए संकेत, कहा अफवाह पर मत दें ध्यान

0
141

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले 3 दिनों से जारी संशय की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इधर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के लिए तैयार नहीं है,कांग्रेस पार्टी जा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से पहले मुलाकात की। इसके बाद शिवकुमार भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पर सुरजेवाला ने दिए संकेत

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कर्नाटक प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगले 48 घंटों के भीतर मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने से मना किया है।साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि कैबिनेट की पहली ही बैठक में कांग्रेस अपने 5 वादों को पूरा करेगी।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद खड़गे से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के द्वारा सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री जाने और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने वाले निर्णय से वे संतुष्ट नहीं है। कर्नाटक में भी राजस्थान वाली स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनने पर राजी करने का जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं हैं।उपमुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डीके शिवकुमार ने पूर्व में दिए अपने वक्तव्य में कहा था कि वे उपमुख्यमंत्री बनना पसंद नहीं करेंगे, उपमुख्यमंत्री से बेहतर उनके लिए विधायक बने रहना ही हैं।

सिद्धारमैया के समर्थकों में जश्न का माहौल

हालांकि कांग्रेस के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसके बावजूद सिद्धारमैया के कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर के बीच बेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थक जश्न मना रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here