Homeदेशतेलंगाना में TRS के साथ खेला, चार विधायकों को खरीदने की कोशिश,...

तेलंगाना में TRS के साथ खेला, चार विधायकों को खरीदने की कोशिश, 15 करोड़ समेत ​तीन हिरासत में

Published on

हैदराबाद: तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी ओर केसीआर की पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया है कि हमें पार्टी बदलने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक इस मामले में साइबराबाद पुलिस ने अजीज नगर स्थित फार्महाउस की तलाशी के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने कहा कि निशाने पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के चार विधायक थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।

इन विधायकों को की गयी खरीदने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीआरएस के जिन विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई उनमें पायलट रोहित रेड्डी, रेगा कंथाराव, गुववाला बलाराजू, बीरम हर्षवर्धन शामिल हैं।

टीआरएस ने भाजपा पर लगाये खरीद फरोख्त के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिरासत में लिए गए 3 विधायकों के साथ-साथ 15 करोड़ रुपए जब्त भी किए गए हैं। विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप भाजपा पर लगाया गया है। टीआरएस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उनके चार विधायकों को रिश्वत देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। हालांकि भाजपा ने आरोपों का खंडन करते हुए इसे टीआरएस द्वारा विधानसभा उप चुनाव को प्रभावित करने का नाटक करार दिया।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this