Homeदेशबिहार के CM नीतीश कुमार की मुंबई में शरद पवार से मुलाकात...

बिहार के CM नीतीश कुमार की मुंबई में शरद पवार से मुलाकात ,विपक्षी एकता का प्रयास

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को जोड़ने के अपने मिशन के तहत अपनी मुंबई यात्रा के दौरान गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है।ऐसा लगता है कि अगर हम मिलकर काम करेंगे तो देश को जिस विकल्प की जरूरत है, उसके लिए समर्थन मिलेगा।

प्रजातंत्र बचाने के लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत

शरद पवार ने कहा कि आज हमारी अच्छी मुलाकात हुई है। देश का आज जो माहौल है उस सबको देखने के बाद देश की प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है, और हम इसका समर्थन करते हैं।मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट करते हुए शरद पवार ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज मेरे मुंबई आवास पर स्वागत किया।लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए हमने संक्षिप्त चर्चा की

अब सब कुछ देश के हित में होने जा रहा

नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बीजेपी जो कर रही है वह देश के हित में नहीं है।इसलिए हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल एक साथ हो।इसके लिए हमने आज बातचीत की।अन्य कई दलों से भी बातचीत हुई है, सबकी सहमति हो रही है। हम सब एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे।आज बहुत अच्छी चर्चा हुई और अब देश के हित में सब कुछ होने जा रहा है।

बुधवार को हेमंत सोरेन से मिले थे नीतीश कुमार

इससे पहले विपक्ष जोड़ो मिशन के तहत नीतीश कुमार ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष की एकता के मुद्दे पर हमारी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमने देश की राजनीति पर बात की और हम विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा इतिहास को बदला जा रहा है। हम केंद्र के ऐसे प्रयासों का विरोध करेंगे और देश में हिंदू-मुस्लिम एकता को बहाल करेंगे।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this