Homeदेशकर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण इलाके में बीजेपी और कांग्रेस के बीच झड़प...

कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण इलाके में बीजेपी और कांग्रेस के बीच झड़प ,कांग्रेस के उमेश यादव बुरी तरह घायल

Published on

न्यूज डेस्क
कर्नाटक के बेल्लारी इलाके को कौन नहीं जानता। यह इलाका खनन माफियाओं का गढ़ रहा है और के सबसे बड़े बाहुबली ,पूंजीपति रेड्डी बंधु रहे हैं । जबतक बीजेपी की राजनीति करते रहे बीजेपी कर्नाटक में स्थापित होती गई और जब बीजेपी से अलग हुए तो बीजेपी के खिलाफ आग उगलने से नही चूक रहे । सच तो यही है कि बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं ने ही बीजेपी को कर्नाटक में स्थापित किया और इसी बंधु ने सबसे पहले बीजेपी की सरकार बनवाई । तब इस बंधु पर सुषमा स्वराज का आशीर्वाद था । रेड्डी बंधु खनन माफिया माने जाते रहे । जेल गए और जब जेल से बाहर आए तो बीजेपी के दुश्मन हो गए । अब बीजेपी से अलग होकर चुनावी मैदान में है । इनका एक ही सपना है बीजेपी को सत्ता से कैसे हटाया जाए।

इसी बेल्लारी में आज हो रहे मतदान के दौरान बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए उमेश यादव बुरी तरह घायल हो गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगावती सीट पर भी हंगामा किया है, जहां से खनन माफिया गली जनार्दन रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के एक बूथ पर वोटिंग के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे और मतदान बाधित करने का प्रयास करने लगे। इसकी खबर लगते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में उमेश यादव के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिंसक भीड़ को तितर-बितर किया।

मतदान के दौरान एक अन्य घटना में गंगावती केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 159 और 160 पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित रूप से कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। केआरपीपी बेल्लारी के खनन माफिया गली जनार्दन रेड्डी द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी है। रेड्डी खुद गंगावती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी के पूर्व नेता गली जनार्दन रेड्डी ने चुनावों से कुछ महीने पहले अपनी अलग पार्टी कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) बनाई है। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में केआरपीपी बीजेपी के वोट काटेगी। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से इलाके में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में कई झड़पें हो रही हैं। आज मतदान के दिन हुई झड़प इसी कड़ी की प्रतिक्रिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है और शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...