HomeदेशNCP चीफ के तौर पर सुप्रिया सुले की राह शरद पवार ने...

NCP चीफ के तौर पर सुप्रिया सुले की राह शरद पवार ने यूं की आसान, अजित पवार के पर कतरे

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के इस्तीफे के बाद अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अगर वह इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं, तो पार्टी का नया चीफ कौन होगा? पार्टी चीफ की रेस में जिन नेताओं के नाम दौड़ रहे हैं उसमें सुप्रिया सुले, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल का नाम सबसे आगे है। हालांकि जानकारों का मानना है कि NCP के नए चीफ का चुनाव करने के लिए जिन लोगों को चुना गया है, उसमें शरद पवार के करीबियों की बहुतायात है। ऐसे में कमेटी पवार के फैसले का सम्मान करेगी। माना जा रहा है कि ऐसे में एनसीपी चीफ के तौर पर पवार की बेटी सुप्रिया सुले के बनने के आसार हैं।

शरद पवार ने बनाई कमिटी

शरद पवार ने अपने इस्तीफे के बाद नए एनसीपी चीफ का चुनाव करने वाली समिति के लिए कुछ लोगों के नाम सुझाए हैं।उन्होंने कहा था कि इस समिति में केसी प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, के के शर्मा, पी सी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र अव्हाड, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे और जयदेव गायकवाड़ शामिल होने चाहिए.

अजीत पवार के कतरे पर

इसके अलावा शरद पवार ने कहा था कि इसमें पदेन सदस्य फौजिया खान (अध्यक्ष, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस), धीरज शर्मा (अध्यक्ष, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस) और सोनिया दुहन (अध्यक्ष, राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस) भी होने चाहिए।

सुप्रिया सुले ने कही थी दो धमाके होने की बात

गौरतलब है कि बीते दिनों जब अजित पवार के भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलें चल रहीं थीं, तब सुप्रिया सुले ने 19 अप्रैल को कहा था कि अगले एक हफ्ते में दो बड़े राजनीतिक धमाके होने।माना जा रहा है कि सुप्रिया सुले को शरदपवार के इस्तीफे के फैसले की जानकारी पहले से थी।शरद पवार के इस्तीफे के एलान को अजित पवार की ताकत कम करने और पार्टी में सुप्रिया की राह आसान करने के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, सुप्रिया के दावे के मुताबिक दूसरे राजनीतिक धमाके को लेकर पार्टी और लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।

 

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...