कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक,रोड शो के दौरान गाड़ी पर फेंका गया मोबाइल

0
92

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी सामने आया। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री कल शाम चुनाव प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार वाहन पर सवार होकर मैसूर में रोड शो कर रहे थे,तभी एक मोबाइल उनकी गाड़ी के बोनट पर आकर गिरा।इसके बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने फौरन मोबाइल को वाहन से दूर कर दिया।

बीजेपी महिला कार्यकर्ता से उत्साह में फेंका गया फोन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आलोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी के सुरक्षा घेरे में थे। महिला जिसका फोन प्रधानमंत्री के वाहन पर गिर गया था,वह बीजेपी की एक कार्यकर्ता थी। एसपीजी के लोगों ने बाद में फोन उसे वापस कर दिया। उन्होंने कहा उत्साह में यह फोन उसके हाथ से फेंका गया । इसे लेकर नहीं महिला की कोई गलत मंशा थी।हालांकि महिला से और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोड शो में उमड़ी थी लोगों की भारी भीड़

यह घटना तब घटी थी जब मैसूर कोडागु के सांसद प्रताप सिन्हा और पूर्व मंत्रियों के ईश्वरप्पा और एस रामदास के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में एकत्र लोगों की तरफ हाथ हिला रहे थे। उपस्थित जनसमुदाय प्रधानमंत्री के इस काफिले के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

कर्नाटक में प्रधानमंत्री ने 2 दिन में 6 जनसभाओं को किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह कमर कस ली है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अपने द्विदीवशीय चुनाव प्रचार को संपन्न करते हुए रविवार को मैंशुरू से विशाल रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने 2 दिन में 6 जनसभाओं को भी संबोधित किया ।वार्षिक मैसुरू दसहरा के अंतिम दिन लोकप्रिय जंबूसावरी के बीच प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा।गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here