Homeदेशशादी के लिए साजिश, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के...

शादी के लिए साजिश, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए उसका फोन चुराकर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने डायल 112 पर मैसेज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की दी थी। धमकी की इस घटना के बाद पुलिस ने लखनऊ थाना में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी को कानपुर के बाबू पुरवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा आरोपी की पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।आरोपी अपनी प्रेमिका के पिता को फसाना चाहता था।लेकिन उल्टे वह अपने ही बुने हुए जाल में फंस गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल खो जाने का प्रार्थना पत्र 2 दिन पूर्व इसी युवक ने बाबूपुरवा थाना में दिया था।

10 दिन पहले प्रेमिका के पिता का फोन किया था चोरी

बाबूपुरवा निवासी मोoआमीन नाम के जिस युवक को बाबू पुरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसने पुलिस को बताया कि दरसल उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फसाने के लिए मोबाइल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार देने का मैसेज डायल 112 पर भेजा था।कुछ दिन पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता का मोबाइल चोरी कर लिया था और उसी चोरी के मोबाइल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरा मैसेज डायल 112 पर भेज दिया था।

पुलिस जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाले इस मामले की जांच में जुटी और फोन मालिक का लोकेशन ट्रैक किया। इसके बाद पुलिस ने फोन के मालिक से पूछताछ की तो उस फोन के मालिक ने बताया कि 10 दिन पहले ही उसका फोन चोरी हो गया था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी युवक गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद नहीं करता था, क्योंकि लड़की का पिता आरोपी युवक आमीन से रिश्ते को लेकर खुश नहीं था।इसलिए युवक ने गर्लफ्रेंड के पिता को फसाने के लिए इस तरह से धमकी भरा मैसेज डायल 112 पर भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाबूपुरवा के एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया की बेगमपुरवा निवासी आरोपी मोo आमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी आमीन उर्फ छोटू ने बताया है कि सज्जाद हुसैन नाम के व्यक्ति के घर से 10 दिन पहले उसने मोबाइल चोरी किया गया था। मोबाइल को उसने फेंक दिया और उससे सिम निकाल कर अपने मोबाइल में सिम लगा कर मुख्यमंत्री को डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अभी और गहराई से छानबीन कर रही है।

क्या लिखा था धमकी वाले मैसेज में

आरोपी ने यूपी पुलिस के 112 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर धमकी दी थी। इस मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक संप्रदाय विशेष का दुश्मन बताया गया था।मैसेज में लिखा था, ‘ सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं. (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’ इसके बाद आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धारा -505(1), 505(2),506,507 के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...