Homeदेशयोगी के मंत्री का सनसनीखेज दावा,खुलने वाले थे गंभीर राज, विपक्ष ने...

योगी के मंत्री का सनसनीखेज दावा,खुलने वाले थे गंभीर राज, विपक्ष ने करवाई अतीक अहमद की हत्या

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद यूपी की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। एक तरफ विपक्ष योगी सरकार को घेर रहा है, तो दूसरी तरफ कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने सनसनीखेज दावा किया है।मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अतीक अहमद की हत्या विपक्ष ने करवाई है, क्योंकि कई कई राज खुलने वाले थे।अजीत के पास भी विपक्ष के कई राज से पर्दा उठाने वाला था, इसलिए विपक्ष द्वारा उसकी हत्या कर दी गई ।गौरतलब है कि अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या प्रयागराज के अस्पताल के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी।

योगी सरकार ने माफियाओं को ठीक कर दिया

मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि पहले जब विपक्ष की सरकारें यूपी में होती थी,तब सभी अतीक का खौफ खाते थे। पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी, जज सुनवाई करने से मना कर देते थे,लेकिन योगी सरकार ने माफियाओं को ठीक कर दिया है।ये बातें मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करने के दौरान कहा था। गौरतलब है कि अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी,बीएसपी और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर निसाना साधा था।इससे पहले असद के एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी पुलिस

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उमेश पाया कांड के आरोपियों साबिर,गुड्डू मुस्लिम और अरमान के साथ-साथ अधिक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी हुई है। शाइस्ता पर यूपी पुलिस ने ₹50 हजार का इनाम रखा है।वह अपने बेटे पति और देवर के जनाजे तक में शामिल नहीं हुई थी ।शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this