Homeबिजनेसजानिए आखिर देश के अमीर वैश्विक आर्थिक संकट के इस माहौल में...

जानिए आखिर देश के अमीर वैश्विक आर्थिक संकट के इस माहौल में सोने की खरीददारी क्यों कर रहे हैं ?

Published on

न्यूज डेस्क
सोने यानी गोल्ड के प्रति लगाव तो इंसानी फितरत रही है लेकिन जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट और महंगाई से बेजार हो तो सोने के प्रति अमीरों का लगाव कई सवाल खड़े कर रहे हैं । हालिया एक रिपोर्ट बताती है कि इस खराब समय में भी देश दुनिया के अमीर सबसे ज्यादा खरीददारी गोल्ड की ही कर रही है । अमीरों का सबसे ज्यादा निवेश सोना में ही देखनें को मिल रहा है । रिपोर्ट बताती है कि भारत और दुनिया के अमीर अपनी संपत्ति के बड़े हिस्से को सोने की खरीददारी में लगा रहे हैं । रिपोर्ट बताती है कि 2018 में जहां हाई नेटवर्थ वाले भारतीय अपनी संपत्ति का केवल 4 फीसदी सोने में निवेश किया था लेकिन 2022 में यह निवेश बढ़कर 6 फीसदी हो गया ।

रियल एस्टेट कसंलटेंट नाइट फ्रैंक ने एटीट्यूड सर्वे किया है जिसके मुताबिक भारत के अमीर इन दिनों अपने वेल्थ या संपत्ति का 6 फीसदी सोने में निवेश कर रहे हैं ।रिपोर्ट के मुताबिक चीन के अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले भी अपनी संपत्ति का 6 फीसदी सोने खरीदने पर खर्च कर रहे हैं । दुनिया में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रिया के अमीर सोने की खरीदारी पर खर्च करते हैं । सर्वे के मुताबिक ऑस्ट्रिया के अल्ट्रा-रिच लोग अपनी संपत्ति का 8 फीसदी सोने में निवेश कर रहे हैं ।

हाल के वर्षों में सोने के दामों में तेजी के चलते अमीरों ने अपने निवेश का बड़ा हिस्सा सोने में निवेश पर लगाया है । 5 सालों में सोने के दामों में 100 फीसदी के करीब उछाल आया है । अप्रैल 2018 में सोना 31500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा था जो अब 60,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है ।यानि इस अवधि में 92 फीसदी दाम बढ़े हैं ।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी, कम ब्याज दरें, और आसानी से नगदी उपलब्ध कराने के ग्लोबल सेंट्रल बैंकों के रणनीति के चलते सोने के दामों में ये तेजी आई है ।अमेरिका, दक्षिण कोरिया, इटली और ऑयरलैंड जैसे देशों के अमीरों ने 2022 में एक फीसदी अपनी संपत्ति का सोने में निवेश किया था । जबकि यूके और ऑस्ट्रेलिया के दो फीसदी ने अपने संपत्ति को गोल्ड में अलोकेट किया है ।

लेकिन सोने में तेजी को आरबीआई भी भूनाने में पीछे नहीं है । आरबीआई के पास सोने का रिजर्व बढ़कर 790.2 टन हो चुका है ।वर्ल्ड गोल्ड काउसिंल के हवाले से यह जानकारी सामने आई है ।वर्ल्ड गोल्ड काउसिंल के मुताबिक आरबीआई के इस खरीदारी के बाद दुनिया का 8 फीसदी सोने का रिजर्व अब भारत के पास है ।2022 की पहली तिमाही में भारत के पास कुल 760.42 टन सोना था जो 2022 की चौथी तीमाही के खत्म होने पर 787.40 टन पर जा पहुंचा है ।यानि बीते एक साल में आरबीआई ने 30 टन के करीब सोना खरीदा है ।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...